फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से 15 दिन के लिए खुलेगा कार्बेट पार्क 

Wed, 01 Jun 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
कार्बेट पार्क लोगो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कार्बेट नेशनल पार्क में बुधवार यानी आज से 15 दिन के लिए पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज में पर्यटकों को रात्रि विश्राम एवं डे-विटिज का अवसर मिलेगा। इसमें भी ऑनलाइन बुकिंग होगी, जो दो दिन पहले करानी होगी। कई पर्यटक ऑनलाइन बुकिंग करा भी चुके हैं। 
विज्ञापन


दरअसल कार्बेट पार्क में पर्यटकों को रात्रि विश्राम 15 नवंबर और डे-विजिट में एक नवंबर से प्रवेश दिया जाता है। बाकी समय मानसून के चलते पार्क बंद कर दिया जाता है। लेकिन जून के महीने में पार्क को 15 दिन के लिए पर्यटकों के लिए खोला जाता है। पार्क के निदेशक समीर सिन्हा ने बताया कि एक जून से पार्क खुल जाएगा, जो कि 15 जून तक खुला रहेगा। इस समयावधि में यदि अधिक बारिश के चलते सड़कें टूट जाती हैं या अन्य दिक्कतें आती हैं तो पार्क को पहले भी बंद कराया जा सकता है।

हालांकि झिरना जोन पर्यटकों की आवाजाही के लिए पूरे साल खुला रहता है। उन्होंने बताया कि इस बार पहली बार पर्यटकों को ऑनलाइन बुकिंग के तहत पहले आओ पाओ के जरिये प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इससे पहले तक यह प्रक्रिया कार्बेट पार्क के स्वागती कार्यालय से मैनुअल होती थी। अब ऑनलाइन बुकिंग से यह लाभ होगा कि न तो रात से ही पर्यटकों की लाइन स्वागती कार्यालय में ही लगेगी और न ही उन्हें ज्यादा परेशान होना पड़ेगा। पर्यटकों को ऑनलाइन बुकिंग दो दिन पहले ही करानी है और अब तक कई पर्यटक बुकिंग करा भी चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें