फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन की तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शिक्षा विभाग ने उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। मूल्यांकन केंद्र जीआईसी अल्मोड़ा में कुल 45,884 कॉपियां जांची जाएंगी। इनमें हाईस्कूल की 13,294 और इंटर की 32,590 कॉपियां शामिल हैं। केंद्र में कुल 130 शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड कार्यालय ने लगाई है। मूल्यांकन के पहले दिन शनिवार 13 जून को मास्टर ट्रेनर शिक्षकों को मूल्यांकन के लिए दो शिफ्टों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रवक्ता दीपक पांडे, राजेश बिष्ट, डॉ. गोविंद सिंह रावत परीक्षकों को मूल्यांकन का प्रशिक्षण देंगे। इसके लिए बोर्ड कार्यालय से वीडियो सीडी भी भेजी गई है। मूल्यांकन के लिए केंद्र में इंटर की कॉपियां जांचने को 17 टेबल और हाईस्कूल की कॉपियां जांचने के लिए दो टेबल लगाई गई हैं। दसवीं के परीक्षक एक दिन में 40 और इंटरमीडिएट के परीक्षक एक दिन में अधिकतम 30 कॉपियां ही जांच सकेंगे।
मूल्यांकन केंद्र के उपनियंत्रक प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पाठक ने बताया कि इंटर की कॉपियां जांचने के लिए 95 प्रवक्ताओं और हाईस्कूल के मूल्यांकन के लिए 35 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन के दौरान लॉकडाउन की गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। स्कूल में प्रवेश के दौरान प्रत्येक शिक्षक की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। सैनिटाइज भी किया जाएगा। परीक्षक को मास्क, ग्लब्स पहनना होगा। सुरक्षित दूरी का पालन किया जाएगा। शिक्षक मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं कर सकेंगे। बोर्ड कार्यालय के अनुसार मूल्यांकन सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक निर्धारित है लेकिन जिले के विभागीय अधिकारियों के अनुरोध के बाद यहां की भौगोलिक परिस्थिति को देखते बोर्ड कार्यालय ने अल्मोड़ा में प्रत्येक दिन मूल्यांकन सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक करने की छूट दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें