फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार का शव पंखे से लटका मिला

विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। जीतपुर नेगी स्थित कमरे में शुक्रवार देर रात ठेकेदार का शव पंखे से लटका मिला। परिवार के लोगों ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजे की कुंडी खोलकर शव को बाहर निकाला। कोतवाली पुलिस ने प्राथमिक जांच में गृह कलह की आशंका जताई है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिला निवासी दिनेश कश्यप (39) जीतपुर नेगी में मजदूरों की ठेकेदारी का काम करता था। परिजनों का कहना है कि शुक्रवार शाम ठेकेदार होटल में खाना खाने के बाद घर आया और रात में बिना खाना खाए कमरा बंद कर सो गया। ठेकेदार की पत्नी कुसुम और उसके तीन बच्चे पड़ोस में चल रहे माता के जागरण में पहुंचे। रात 12 बजे परिवार के सदस्य घर लौटे तो बड़े बेटे अमित ने पिता को जगाने के लिए आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई उत्तर नहीं मिला। इस पर बेटे ने खिड़की से झांककर देखा तो उसके पिता की गर्दन पंखे से लटकी थी। इसके बाद बेटा रोशनदान तोड़कर कमरे में गया और अंदर से कुंडी खोलने के बाद पड़ोसियों की मदद से फंदा काटकर शव को उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।
चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पति पत्नी के बीच आए दिन कहासुनी होती थी। पता चला कि शुक्रवार को भी उनमें कहासुनी हुई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बताया कि दिनेश कई वर्षों से हल्द्वानी में रह रहा था और उसने अपना मकान भी बनवा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें