फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में ठेकेदार पर फायर झोंका, पुलिस ने आरोपी दूसरे ठेकेदार को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
रामनगर सरकारी अस्पताल में भर्ती लकड़ी ठेकेदार नजाकत। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। लेनदेन के विवाद में सोमवार को आस्थान प्लाजा के पास ठेकेदारों के बीच मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने पर एक ठेकेदार ने फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि फायरिंग में दूसरा ठेकेदार बाल-बाल बच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घायल ठेकेदार का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ईदगाह रोड खताड़ी निवासी नजाकत और कोटद्वार रोड निवासी बबलू सैनी लकड़ी ठेकेदार हैं। नजाकत ने बताया कि तीन माह पहले उसने बबलू सैनी से 15 हजार रुपये लिए थे, जिसे उसने एक साल में लौटाना था। पर बबलू अभी से रुपये के लिए तकाजा करने लगा। आरोप लगाया कि सोमवार दोपहर बबलू आस्थान प्लाजा पर आया और मारपीट करने लगा। मारपीट के दौरान उसने तमंचे से फायर कर दिया।
गनीमत रही कि फायरिंग में वह बाल-बाल बच गया और गोली पास में खड़े वाहन के शीशे में जा लगी। गोली चलते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। गश्त कर रहीं खताड़ी चौकी प्रभारी प्रीति ने आरोपी बबलू को मौके पर पकड़ लिया। मारपीट में घायल ठेकेदार नजाकत को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि लेनदेन के विवाद में गोली चली है। आरोपी ठेकेदार बबलू पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

युवक भी बाल-बाल बचा
आस्थान प्लाजा के पास श्याम सुंदर शर्मा का टेंट हाउस है। इस टेंट हाउस में अजय कुमार नाम का युवक काम करता है। अजय ने बताया कि सोमवार दोपहर वह टेंट हाउस के पास था। ठेकेदारों के बीच मारपीट के दौरान चली गोली उसके बेहद करीब से गुजरी। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गया। भाजपा नगर अध्यक्ष भावना भट्ट, नवीन करेगती ने कोतवाली पहुंचकर एसएसआई जयपाल सिंह चौहान से कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें