फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डे का निर्माण तय समय में करें: सचिव

Fri, 26 Apr 2024 05:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर के रोडवेज बस अड्डे में बन रहे बस पोर्ट के निर्माण कार्य का परिवहन सचिव ने निरीक्षण किया। जहां उन्होंने कार्यदायी संस्था को तय समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

परिवहन सचिव अरविंद हयांकी बृहस्पतिवार की सुबह 11:30 बजे रामनगर रोडवेज बस अड्डे पर पहुंचे। परिवहन सचिव ने निर्माण कार्य का जायजा लिया। कार्यदायी संस्था पेयजल निगम के अधिकारियों से अब तक हुए कार्य के बारे में जानकारी ली। कार्यदायी संस्था ने उन्हें बताया कि 70 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है, सितंबर तक उन्हें कार्य पूर्ण करना है। परिवहन सचिव ने नंवबर तक हर हाल में बस पोर्ट के कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मंडलीय प्रबंधक (संचालन) पूजा जोशी, मंडलीय प्रबंधक (तकनीकी) टीका राम आदित्य, कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता अनिल जुयाल, अवर अभियंता राजेंद्र सिंह महतोलिया, एआरएम आनंद प्रकाश, सीनियर फोरमैन मोहम्मद यामीन आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें