फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चोक नालियां और जाम है सबसे बड़ी समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर नगर पालिका का वार्ड नंबर 20 को वाटर वॉक्स कंपाउंड वार्ड के नाम से जाना जाता है। बाजार में सड़कों पर पार्किंग होना इस वार्ड की सबसे बड़ी समस्या है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

तीन हजार की जनसंख्या वाले इस वार्ड में पैठपड़ाव, कोसी रोड, बाजार, रामा मंदिर और कोसी घाट आदि क्षेत्र आता है। पैठपड़ाव में पहाड़ की ओर जाने वाली जीप सबसे बड़ी समस्या है, क्योंकि ये यहां से सवारियां बैठाकर ले जाते हैं और इनकी वजह से जाम लगता है। इसके अतिरिक्त नालियां चोक होने संबंधी समस्या भी सामने आती रही है।


ये बोली स्थानीय जनता

व्यापारियों के गोदाम होने के चलते यहां सुबह-शाम भारी वाहन आते हैं। इस कारण भी दिनभर जाम लगा रहता है और लोगों को समस्या होती है। - दीपक कोठीवाल

कोसी रोड पर शाम के समय जाम रहता है। लखनपुर से कोसी बैराज मार्ग को शाम को पांच से सात बजे तक बंद कर दिया है। इस कारण वाहन कोसी रोड से निकलते हैं। - दिनेश चंद्रा
विज्ञापन



पैठपड़ाव क्षेत्र में नालियां चोक रहने की समस्या रहती है। लोगों ने चबूतरे तो बनवा लिए हैं, लेकिन उनके नीचे से गुजर रही नालियां सही तरीके से साफ नहीं होती है। - संजय डंगवाल



पहाड़ की ओर जाने वाली जीपें अक्सर सवारियों के लिए खड़ी रहती है। इन जीपों के लिए अलग से व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि सड़कों पर जाम ना लग सके। - गिरीश पांडे


ये बोले निवर्तमान सभासद

लाइन, पैठपड़ाव, कोसी रोड पर हॉटमिक्स सड़क बनाई गई, कैनाल कॉलोनी, रामामंदिर मार्ग पैठपड़ाव में सीसी मार्ग, होलीचौक का सौंदर्यीकरण, वोल्टेज की समस्या को खत्म करने के लिए ट्रांसफार्मर सहित अन्य काम कराए गए हैं। -खष्टीनंदन जोशी , निवर्तमान सभासद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें