फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
रामनगर में बिजली कटौती को लेकर जुलूस निकालते हुए कांग्रेसी। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर में की जा रही लगातार अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेसियों ने नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने ऊर्जा निगम दफ्तर पहुंचकर प्रदेश सरकार और स्थानीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

सोमवार को पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि कई महीनों से लगातार बिजली कटौती से जनता परेशान है। रात-दिन हो रही बिजली कटौती से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। स्थानीय विधायक बयानबाजी कर लोगों के साथ छलावा कर रहे हैं। रोजाना आठ से 10 घंटे की कटौती की जा रही है। गर्मी की वजह से लोगों को खासी दिक्कतें हो रही हैं।
वक्ताओं ने कहा कि 20 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन प्रदेश में होता है और 24 मिलियिन यूनिट बिजली केंद्रीय पूल से मिल रही है। वर्तमान में 52 मिलियन यूनिट का अधिकतम लोड है। मात्र आठ मिलियन यूनिट बिजली की जरूरत पूरा करने के लिए बहाने बनाए जा रहे हैं और कहा जा है कि बिजली नहीं मिल पा रही है। सरकार बिजली का पूरा बिल उपभोक्ताओं से वसूलती है वह बिजली खरीदकर व्यवस्था करे।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में नगर अध्यक्ष डीसी हर्बोला, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, चेयरमैन हाजी मोहम्मद अकरम, कृपाल सिंह रावत, किशोरी लाल, नरेश कालिया, अनिल अग्रवाल खुलासा, सभासद मोहम्मद अजमल, बीना रावत, ताईफ खान, धीरज सती, पंकज सुयाल, अतुल पंडित, ओम प्रकाश आर्यवंशी, बाली राम, दीपक जोशी, जावेद खान, गोपाल रावत, नवीन सुनेजा, मोईन खान, राजीव अग्रवाल, दीप पांडेय, कुबेर कड़ाकोटी, चांद खान, महेश पांडेय, वीरेंद्र लटवाल, शुभम खेरिया, देवेंद्र चिलवाल, विनय पड़लिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें