फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो वोल्टेज से पानी के लिए परेशान हुए ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
बेतालघाट (नैनीताल)। लो वोल्टेज की वजह से कोसी कालाखेत पंपिंग योजना नहीं चल पा रही है। जिस वजह से कई दिनों से ग्रामसभा जोशीखोला और तिवारी खोला के ग्रामीणों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को पानी के लिए तीन किमी दूर पटोड़ी और हल्ड्यानू के स्रोतों से पानी ढोना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रितु तिवारी ने बताया कि पेयजल के लिए ग्रामीण काफी परेशान हैं। उन्होंने विधायक निधि से पेयजल लाइन के लिए धनराशि देने की मांग की है। क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजू तिवारी ने जलसंस्थान के अधिकारियों से पेयजल समस्या का समाधान कराने की मांग की। ग्रामीणों ने डीएम से गांव के गधेरे के पास एक हैंडपंप लगाने की मांग की है। जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता डीएस बिष्ट ने कहा कि लो वोल्टेज की वजह से पंप नहीं चल पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें