भीमताल/भवाली/बेतालघाट (नैनीताल)। बाजपुर में पूर्व मंत्री यशपाल आर्य और निवर्तमान विधायक संजीव आर्य के साथ हुई घटना के बाद से कांग्रेसियों में आक्रोश है। कांग्रेसियों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग के साथ भाजपा सरकार का पुतला फूंका।
रविवार को भीमताल में कांग्रेसियों ने थानाध्यक्ष विमल मिश्रा के माध्यम से पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन भेज दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान नगर अध्यक्ष डीके डालाकोटी, चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया, पुष्कर सिंह मेहरा, मीना बिष्ट, आशा आर्या, निर्मला आर्या आदि मौजूद रहीं। वहीं भवाली में नगर अध्यक्ष हितेश साह, चेयरमैन संजय वर्मा, मीना बिष्ट, दयाल चंद्र आर्य, अफसर अली ने भी कार्रवाई की मांग की। बेतालघाट में भाजपा सरकार का पुतला फूंकने वालों में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह मेहरा, शेखर दानी, ललिता आर्या, त्रिभुवन पुरी, आनंद पंत, भागीरथ आर्या, दीपू पडियार आदि शामिल रहे।
रामनगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया
रामनगर/कालाढूंगी(नैनीताल)। बाजपुर में पूर्व मंत्री यशपाल आर्य और निवर्तमान विधायक संजीव आर्य पर हुए हमले के विरोध में रविवार को कांग्रेसियों ने लखनपुर चौक पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
ज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस मौके पर आशा बिष्ट, महावीर रावत, गोपाल अधिकारी, सुमित लोहनी, संजय बिष्ट, सुरेंद्र रावत, संजय रावत, प्रदीप फर्सवाण आदि मौजूद रहे। इधर, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष दिनेश हरबोला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर कोतवाली में एक ज्ञापन सीओ बलजीत सिंह भाकुनी को सौंपकर कार्रवाई की मांग। इस मौके पर हाजी मो. अकरम, डॉ. निशांत पपनै, नरेश कालिया, अनिल खुलासा, ओमप्रकाश, अतुल अग्रवाल, ताइफ खान, विनय पडालिया, सरिता टम्टा मौजूद रहे। इधर, कालाढूंगी में भी कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका और थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा के माध्यम से पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन भेजा। इस दौरान पूर्व चेयरमैन दीप सती, वकील अहमद, विक्रम सावंत, संजय किरौला, तारा नेगी, गिरीश भट्ट, हरीश मेहरा, ताहिर कादरी आदि थे।
कांग्रेसियों ने डीजीपी से की कार्रवाई की मांग
नैनीताल। नैनीताल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री यशपाल आर्य और निवर्तमान विधायक संजीव आर्य पर हुए हमले की निंदा करते हुए रविवार को भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार का पुतला फूंका। बाद में कांग्रेसियों ने डीजीपी को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान नगर अध्यक्ष अनुपम कबडवाल, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य, खष्टी बिष्ट, महेंद्र पाल, मुकेश जोशी, धीरज बिष्ट, कमलेश तिवारी, पप्पू कर्नाटक, कैलाश अधिकारी, मोहन चंद कांडपाल, त्रिभुवन फर्त्याल, कनक साह मौजूद रहे।