फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhimtal: फसल बीमा के मुद्दे पर कांग्रेसियों ने सरकार को घेरा, जमकर की नारेबाजी; भीमताल में CDO को सौंपा ज्ञापन

Thu, 27 Jun 2024 01:25 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल जिले भर के किसानों को दो साल से आलू का बीमा नहीं मिलने और सहकारी समिति की ओर से समय से पहले फसली ऋण लिए जाने से नाराज कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को भीमताल विकास भवन पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
किसानों का बीमा दिलाने के लिए कांग्रेसियों ने की नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल जिले भर के किसानों को दो साल से आलू का बीमा नहीं मिलने और सहकारी समिति की ओर से समय से पहले फसली ऋण लिए जाने से नाराज कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को भीमताल विकास भवन पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने किसानों का बीमा दिलाने और फसली ऋण पूर्व की तरह लिए जाने के लिए सीडीओ अशोक कुमार पांडे को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष छिमवाल ने कहा कि दो साल से किसानों को बीमा कंपनी की ओर से आलू का बीमा नहीं दिया जा रहा है। साथ ही सहकारी समिति की ओर से इस बार किसानों से फसली ऋण समय से पहले लिए जा रहा है। इससे किसान बेहद परेशान हैं। उन्होंने सरकार पर किसानों के साथ छल करने का आरोप लगाया है। साथ ही सीडीओ से बीमा का पूरा क्लेम दिलाने और फसली ऋण पूर्व की तरह लेने की मांग की। साथ ही समस्या हल ना होने पर आंदोलन करने के साथ हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की बात कहीं है।

ये पढ़ें- मां-बेटे की मौत: पहुंचने ही वाले थे घर...सिर्फ 500 मीटर पहले झपटी मौत, पिता कर रहा था इंतजार; मां बेसुध
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया, नगर अध्यक्ष डीके डालाकोटी, गोपाल बिष्ट, नीरज कुमार, प्रताप बर्गली, हाजी सुहैल सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें