फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक का कांग्रेसियों ने फूंकें पुतले, भीमताल, रामनगर और नैनीताल में सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल/रामनगर/नैनीताल। कांग्रेसियों ने शनिवार को हरिद्वार के भाजपा विधायक की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही जगह जगह प्रदर्शन कर पुतले फूंके।
विज्ञापन

भीमताल में नगर कांग्रेस अध्यक्ष डीके डालाकोटी ने कहा कि भाजपा विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के बाद सरकार को तत्काल इस्तीफा ले लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि विधायक की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो कांग्रेसी उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया, पुष्कर सिंह मेहरा, नीरज कुमार मोनू, गुंजन रौतेला, हेमा परगांई, खीमराम, रीना आर्या मौजूद रहे।
इधर, रामनगर में भी हरिद्वार के भाजपा विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया और रानीखेत रोड पर प्रदेश सरकार का पुतला फूूंका। इस मौके पर नगर अध्यक्ष डीसी हर्बोला, प्रदेश सचिव किशोरी लाल, चेयरमैन हाजी मो. अकरम, अनिल अग्रवाल खुलासा, ममता आर्य, उमाकांत ध्यानी, कुबेर कडाकोटि, मो. हासिम, महेश पांडे, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

इधर, तल्लीताल में पूर्व विधायक व महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य के नेतृत्व में विधायक के इस्तीफे व गिरफ्तारी की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

इस दौरान नगर अध्यक्ष भावना भट्ट, सभासद गजाला कमाल, निर्मला चंद्रा, रेखा आर्य, खष्टी बिष्ट, जुनेद खान, विमल चौधरी, कंचन सुयाल, कैलाश अधिकारी, मुकेश जोशी, बंटू आर्य, हिमांशु पांडे, कैलाश मिश्रा मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें