फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, निकाली जन आक्रोश रैली; फूंका पुतला

Sat, 31 Aug 2024 01:56 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे महिला अपराधों के खिलाफ शनिवार को हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पुतला दहन किया।
विज्ञापन
कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे महिला अपराधों के खिलाफ शनिवार को हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पुतला दहन किया। इसके साथ ही तिकोनिया चौराहे से एसडीएम कोर्ट तक सड़क पर उतरकर रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


इस दौरान कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल समेत कांग्रेस पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं के लगातार महिला अपराधों के मामलों में नाम सामने आने पर कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाली सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।

ये पढ़ें- Rudrapur: महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, प्रदेश सरकार का पुतला फुंका

कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि कही भाजपा के मंडल अध्यक्ष महिला अपराधों में संलिप्त हैं तो कहीं बड़े नेता और कार्यकर्ता नाबालिग बच्चियों से बलात्कार कर रहे हैं। ऐसे में ये सरकार कैसे महिलाओं को न्याय दिला पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें