हल्द्वानी। गौलापार मंडी बाईपास पर बंद किए गए कट को खोलने की मांग के लिए अर्जुन बिष्ट के नेतृत्व में लोग एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम राहुल साह को ज्ञापन सौंपकर बताया कि कट बंद होने के कारण लोग गलत रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। कट बंद होने से उन्हें लंबे रास्ते से घूम कर जाना पड़ रहा है जिससे जेब पर अधिक भार पड़ रहा है। उन्होंने एसडीएम से जल्द से जल्द कट खोले जाने की मांग की। वहां प्रदीप बर्गली, दीपक सुनोरी, राम सिंह नगर कोटी, गौरव बोरा आदि थे। संवाद