फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी में ‘वो’ को लेकर घमासान, दो साल बाद लौटी महिला को पति के घर में मिली दूसरी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर के मल्ला कृष्णापुर क्षेत्र में दो साल बाद पति के घर लौटी महिला पति के साथ रह रही दूसरी औरत को देख आगबबूला हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग मामले में कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दो साल पहले उक्त व्यक्ति की पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद वह घर से चली गई। उसके बाद दोनों ने एक दूसरे की सुध नहीं ली। रविवार को दो साल बाद जब वह वापस पति के घर पहुंची तो वहां एक कमरे में रह रही दूसरी महिला को देख उसका पारा चढ़ गया। पति-पत्नी के बीच वो को लेकर दोनों पक्षों में आरोप प्रत्यारोप लगे और खूब हंगामा हुआ।
मंगलवार को महिला अपने कुछ रिश्तेदारों को लेकर तल्लीताल थाने पहुंची और पुलिस से पति के साथ रह रही महिला को लेकर कार्रवाई की मांग करने लगी। इस पर थानाध्यक्ष विजय मेहता ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर पूछताछ की। महिला के पति ने बताया कि जिस जीर्णशीर्ण आवास में वह रह रहे हैं, वह सरकारी आवास है, जो उनके पिता को मिला था। आवास संबंधी मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन

पति ने दो साल बाद लौटी पत्नी द्वारा दूसरी महिला को लेकर लगाए जा रहे आरोपों को भी गलत बताया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की और समझाने के बाद वापस भेज दिया। इस मौके पर चीता पुलिस के शिवराज राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें