फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपाउंडर ने छात्रा से की छेड़खानी

Sat, 16 May 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार विवादों में रहने वाला सुशीला तिवारी अस्पताल शुक्रवार को फिर दागदार हो गया। आरोप है कि अपनी मां के साथ मरहम-पट्टी करने आई 12वीं की छात्रा के साथ कंपाउंडर ने अस्पताल में छेड़खानी की। शोर मचाने और दरवाजा पीटने पर कंपाउंडर दरवाजा खोलकर भाग निकला। शिकायत मिलने पर सीएमएस ने पूछताछ की तो आरोपी जवाब देने के बजाए धमकाने लगा। घटना से गुस्साए भाजपा नेताओं ने सीएमएस का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कंपाउंडर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


रामपुर रोड निवासी 12वीं की छात्रा दो दिन पहले स्कूटी चलाते समय गिरकर घायल हो गई थी। शुक्रवार दोपहर छात्रा अपनी मां के साथ इलाज कराने के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल आई। यहां पर्ची कटवाने के बाद मां अपनी बेटी को लेकर ओटी टेक्नीशियन वीरेंद्र कुमार सती के कमरे में मरहम-पट्टी कराने के लिए गई। टेक्नीशियन ने छात्रा की मां को मेडिकल स्टोर से टेप खरीदकर लाने के लिए भेज दिया।

आरोप है कि इसके बाद वह कमरे की कुंडी बंद कर छात्रा के साथ छेड़खानी करने लगा। इससे घबराई छात्रा ने शोर मचाते हुए दरवाजा पीटना शुरू किया। इस पर कंपाउंडर ने दरवाजा खोल दिया। वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही छात्रा के पिता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आरोपी कंपाउंडर को थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद भाजपा के नेता और कार्यकर्ता सीएमएस एके पांडेय के कमरे में पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने कंपाउंडर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। सीएमएस ने कंपाउंडर से पूछताछ की तो वह जवाब देने की जगह धमकाने लगा। वहीं, सूचना पर सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी के नेतृत्व में पुलिस फोर्स पहुंची। पुलिस ने समझा-बुझाकर नेताओं को शांत किया। इस मामले में छात्रा के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने धारा 342, 354 (ड) 9/10 पाक्सो एक्ट 2012 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी कंपाउंडर वीरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें