15 दिनों से गैस की किल्लत झेल रहे उपभोक्ताओं ने बुधवार को मोहल्ला बंबाघेर में गैस सिलेंडर से भरे टेंपो को रोककर खूब हंगामा किया। सिलेंडर मिलने पर लोग शांत हुए।
हनुमान मंदिर बंबोघर निवासी गीता कश्यप ने बताया कि मोहल्ले में गैस की गाड़ी तो हर सप्ताह आती है, परंतु बाहरी लोग दूसरे की पर्चियों पर पांच-छह सिलेंडर ले जाते हैं, जिससे स्थानीय लोगों को गैस सिलेंडर नहीं मिल पाते। उन्होंने बताया कि बुधवार को जब उनके मोहल्ले में गाड़ी पहुंची तो लोगों ने गाड़ी घेरकर हंगामा किया।
बाद में 40 अतिरिक्त सिलेंडर मंगाकर बांटे गए। इस दौरान धन्नो उर्फ धीरू, ज्योति कश्यप, मदन पाल, संजीव माहेश्वरी, पंकज माहेश्वरी, राजू नेगी, दीपक अग्रवाल, रीना भारती, अशोक कश्यप, हर्षित चावला, अनीराम, लक्ष्मी देवी, मुन्नी, मोबिन, शकुंतला, अजीम आदि मौजूद थे।