हल्द्वानी। विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। प्रशासन ने सोमवार से एमबीपीजी कालेज का अधिग्रहण कर लिया है। सोमवार को जिला निर्वाचन कार्यालय हल्द्वानी के एमबीपीजी कालेज में पहुंच जाएगा। मंगलवार से कार्यालय के विधिवत शुरू होने की उम्मीद है। जिला अधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा 160(1) के तहत कालेज के सभी कक्ष, सभागार आदि को अधिग्रहित कर लिया गया है।
यह अधिग्रहण नौ जनवरी से 15 मार्च तक के लिए किया गया है। यहां पर अस्थाई तौर पर जिला निर्वाचन कार्यालय संचालित किया जाएगा। एसपी सिटी यशवंत सिंह ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में दो मोबाइल और एक सांख्यिकी टीम का गठन किया जा रहा है। पुलिस ने टीम गठन के लिए नाम भेज दिए हैं। प्रत्येक टीम में आयकर पुलिस, प्रशासन आदि विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।