फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा-कांग्रेस के खिलाफ क्षेत्रीय पार्टियां एकजुट 

Mon, 09 Jan 2017 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित होते ही उत्तराखंड की सभी राजनैतिक पार्टियां सक्रिय होने लगी हैं। चुनाव को साझा मंच के बैनर तले लड़ने के लिए वामपंथी दल, उक्रांद, उपपा आदि जनवादी संगठन एकजुट होने लगे हैं। रविवार को नैनीताल में इन संगठनों की संयुक्त बैठक हुई। वक्ताओं ने कांग्रेस और भाजपा पर प्रदेश को लूटने का आरोप लगाते हुए एकजुटता को समय की जरूरत बताया। 
विज्ञापन


नगर के एक होटल में आयोजित बैठक में उक्रांद के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की ताकत को कम करने के लिए क्षेत्रीय ताकतों को एकजुट होकर चुनाव लड़ना होगा। कहा कि पार्टी ने अपने मसूरी अधिवेशन में प्रस्ताव पारित कर 2017 के चुनाव में दोनों पार्टियों को समर्थन न देने का फैसला लिया है। 

उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी व महासचिव प्रभात ध्यानी ने उक्रांद नेताओं से कहा कि उक्रांद ने समय-समय पर सत्तासीन पार्टियों का ही साथ दिया है, जिससे आम जनता में तीसरे मोर्चे के प्रति विश्वास ही नहीं रहा। उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि तात्कालिक परिस्थितियों के दौरान उनका दल उत्तराखंड में राजनीतिक अस्थिरता नहीं चाहता था इसीलिए अपनी शर्तों के साथ सरकार का समर्थन किया। बाद में सरकार से समर्थन वापस लेकर अपने एकमात्र विधायक प्रीतम पवार को निलंबित कर दिया, लेकिन तकनीकी कारणों से वे सत्ता में बने रहे। इन गल्तियों से यदि किसी को नुकसान हुआ है तो वह उक्रांद ही है। 
विज्ञापन


भाकपा के राज्य सदस्य सचिव मंडल सुरेंद्र सिंह सजवाण ने कहा कि उनका दल राज्य में भाजपा व कांग्रेस को रोकने के लिए तीसरे मोर्चे के गठन को बिना शर्त तैयार है। भाकपा माले के वरिष्ठ नेता पुरुषोतम शर्मा पुरुषोतम शर्मा व राज्य सचिव राजेंद्र प्रथौली ने मिलकर चुनाव लड़ने के लिए साझा कार्यक्रम तैयार करने व भविष्य में जनांदोलनों का मिलकर नेतृत्व किए जाने की जरुरत बताई।

बैठक में बताया गया कि अब तक विस चुनाव के लिए उक्रांद ने 37, उपपा ने 20, भाकपा माले ने 25 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किये हैं। बैठक में पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण, असीम बख्श, बिशन सिंह मेहता, नवीन चंद्र साह, प्रकाश करायत, प्रताप साही, गजेंद्र नेगी, अजीत साहनी, योगेश पचौलिया, डॉ. अनिल कार्की, महेश जोशी, सीएस करकेती आदि थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें