फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलवायु परिवर्तन से ऋतु चक्र में आया बदलाव : प्रो. वल्दिया

Mon, 25 May 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
आल इंडिया वोमेंस कान्फ्रेंस के सहयोग से डीएसबी परिसर के भू-विज्ञान विभाग में रविवार को ‘जलवायु परिवर्तन और उसके प्रभाव’ विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पद्म भूषण प्रो. खड़ग सिंह वल्दिया ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की वजह से ऋतु चक्र में करीब एक माह का अंतर आ गया है। जलवायु परिवर्तन की वजह से हाल ही के वर्षों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसकी वजह से हिमालयी क्षेत्रों में जाड़ों में अधिक बारिश हो रही है।
विज्ञापन



प्रो. वल्दिया ने जलवायु परिवर्तन से हो रहे प्रभावों से बचने के लिए विश्व में हो रहे प्रयासों, खासकर पर्यावरण सुरक्षा में सहयोग का भी आह्वान किया। भूगर्भ विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. सीसी पंत ने हिमालय की उत्पत्ति और भूकंप के बारे में जानकारी दी। यूजीसी के भू-गर्भशास्त्री प्रो. बीएस कोटलिया ने गुफाओं के बारे में जानकारियां दी। उत्तराखंड डिजास्टर मैनेजमेंट की डा. मंजू पांडे ने भूकंप से होने वाले विनाश और बचाव की जानकारी दी।


इससे पूर्व आल इंडिया वोमेंस कांफ्रेंस की अध्यक्ष एवं विधायक सरिता आर्या ने मुख्य अतिथि समेत अन्य अतिथियों का स्वागत किया। सचिव मंजू कोटलिया ने संस्था के वर्षभर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। संचालन प्रो. नीता बोरा शर्मा ने किया। इस दौरान संस्था की राष्ट्रीय सदस्य एवं पूर्व दर्जा मंत्री शांति मेहरा, संस्था की उपाध्यक्ष मुन्नी तिवारी, संयुक्त सचिव डा. बिश्ना साह, कोषाध्यक्ष अमिता साह, इंदिरा वल्दिया, मंजू तिवारी, सैनिक स्कूल के व्यवस्थापक ज्योति प्रकाश, प्रधानाचार्य पूरन सिंह, निशांत स्कूल की प्रधानाचार्या तारा बोरा, जगमोहनी सिंह, मंजू बिष्ट, रेखा पंत, चंचला बिष्ट, विजयलक्ष्मी थापा, अनूप कुमार सिंह, अमित मित्तल, गणेश पोखरिया, सौरभ गुप्ता, बच्ची सिंह ढैला समेत छात्र-छात्राएं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें