फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ रहना ही सबसे बड़ी कला : डा. हृदयेश

Mon, 25 May 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बनभूलपुरा राजकीय इंटर कालेज सभागार में स्व. हृदयेश शर्मा मेमोरियल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ, जिसका वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने उद्घाटन किया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ ही स्थानीय लोगों का भी स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाएं दी गईं।
विज्ञापन


वित्तमंत्री डा. हृदयेश ने कहा कि तनाव एवं भागदौड़ वाली जिंदगी में स्वस्थ रहना भी एक कला है। गर्मी बढ़ने के साथ ही संक्रामक बीमारियां भी तेजी से फैल रही हैं। इनकी रोकथाम एवं बचाव के लिए शिविर का आयोजन किया गया है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एलएम उप्रेती को निर्देश दिए कि शहरी और मलिन बस्तियों में चिकित्सा कैंप लगाने के साथ ही खून की जांच करवाएं। डायरिया प्रभावित इलाकों में डाक्टरों की टीम भेजें और जांच कर नि:शुल्क दवाएं बांटे। नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई के प्रति ध्यान दें। नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि क्षेत्रों का स्वयं निरीक्षण करें और गंदगी वाले क्षेत्रों में बिलिचिंग पाउडर का छिड़काव कराएं।
विज्ञापन


जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि जल स्रोतों, फिल्टर प्लांट और ओवर हैड टैंकों की सफाई के साथ ही क्लोरिनाइजेशन कराएं। राइंका के प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त सभागार के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव बनाएं।

इस दौरान पार्षद फईम जेवा, पूर्व प्रमुख संध्या डालाकोटी, हरीश पाल, शराफत अली, शकील अहमद सकलानी, वकील अहमद, शराफत अली, यासीन खान, वाजिद खान, शराफत खान, डा. अजहरुद्दीन, नसरीनजहां, सुरेंद्र नेगी, जगमोहन बगडवाल, सुहेल सिद्दीकी, मोहन पाठक, हसनैन खतीबी, डा. सादाब हुसैन, जाकिर, सलामत अली, कमान हसन, असलम भाई, सलीम अहमद मौजूद थे।

गर्मी के मौसम में लू से बचने को अधिक से अधिक पानी पीयें। हल्का भोजन करें। अनावश्यक धूप में न निकलें। छाता या रुमाल से सिर ढकें। कटे फल, खुलेे में बिकने वाले जूस, रस से परहेज करें। डायरिया की स्थिति में ओआरएस लें। - - डा. एलएम उप्रेती, सीएमओ

वित्तमंत्री का कराया निरीक्षण
पार्षद फईम जैबा सलमानी और पूर्व सभासद शकील अहमद सलमानी ने वित्तमंत्री डा. हृदयेश को इंद्रानगर का निरीक्षण कराया। सलमानी ने कहा कि इंद्रानगर में गंदगी की अंबार है। सफाई नहीं होने से संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। वित्तमंत्री ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की समस्याएं दूर की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें