अमृतपुर स्थित एसएसबी की 57वीं बटालियन मेें देशभर से 39 छात्र विभिन्न साहसिक गतिविधियों का प्रशिक्षण लेने पहुंचे हैं। एसएसबी की डीजी अर्चना श्याम सुंदरम के निर्देश पर रानीखेत के महानिरीक्षक श्याम सिंह ने अमृतपुर में छह जून से 11 जून तक साहसिक गतिविधियों एवं आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है।
कैंप में जम्मू से 10, उत्तर प्रदेश से 12, उत्तराखंड से सात, छत्तीसगढ़ से 10 छात्र हिस्सा ले रहे हैं। सोमवार का कार्यक्रम के शुभारंभ मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी हरिप्रसाद ने कहा कि छात्र यहां पर रहकर उत्तराखंड की सभ्यता, संस्कृति और परंपराओं को जानने का प्रयास करें। उन्होंने बताया कि इस कैंप में छात्रों को मैप रीडिंग, ट्रैकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, काइकिंग, आपदा के समय राहत और बचाव के तरीके सिखाए जाएंगे। इस मौके पर एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट संजीव तिवारी, असिस्टेंट कमांडेंट प्रेम चंद्र, असिस्टेंट कमांडेंट डा. सोहेल खान, इंस्पेक्टर राजा राम आदि मौजूद थे