फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी और झपटमारी का मुद्दा उठा 

Tue, 07 Jun 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
कोतवाली में बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कोतवाली परिसर में आम जनता ने रोडवेज के इर्द गिर्द हुई चोरी और झपटमारी के मुद्दे को उठाया। वहीं कुछ लोगों ने टेंपो और भारी वाहनों के आवागमन और जाम पर चर्चा की। एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने आपराधिक घटनाओं के लिए बेरोजगारी और नशाखोरी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने नशाखोरी के खिलाफ शीघ्र ही अभियान छेड़ने का भरोसा दिलाया है। 
विज्ञापन


एसएसपी ने जिले की कानून व्यवस्था की स्थिति जानने के लिए  कोतवाली परिसर में शहर के संभ्रांत लोगों की बैठक बुलायी। बैठक के दौरान नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हेमंत बगडवाल ने बनभूलपुरा में टेंपो की भरमार के साथ नाबालिगों के टेंपो चलाने का मुद्दा उठाया। कांग्रेस नेता हुकुम सिंह ने झपटमारी की घटनाओं पर रोक लगाने और बाइकर्स को काबू में करने के लिए नहर कवरिंग रोड पर सीपीयू को तैनात करने की मांग की। व्यवसायी नेता गुरुचरण सिंह प्रिंस ने साइबर सेल के गठन की मांग की।

ग्राम प्रधान विजय सिंह ने रामपुर रोड पर सुशीला तिवारी से लेकर देवलचौड़ तक हुए अतिक्रमण और बाहरी ठेलों वालों के पुलिस सत्यापन की बात कही। शिवगणेश ने काठगोदाम बाईपास पर टैंकर सहित भारी वाहनों पर रोक लगाने और बाहर से आए बढ़ई और अन्य कारीगरों के सत्यापन का मुद्दा उठाया। रिटायर्ड सैन्य अधिकारी दर्शन सिंह कार्की ने स्टंट करने वाले स्कूली बच्चों पर सख्त कार्रवाई करने और उनके अभिभावकों को सूचना देने की सलाह दी। व्यापारी नेता महक खान ने महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन


एक अन्य नेता ने बनभूलपुरा थाने में फोर्स बढ़ाने की मांग की। गुरविंदर सिंह चड्ढा ने बच्चों की नशाखोरी और चोरी का मामला उठाया। हिंदू महासभा के प्रशांत अग्रवाल ने काठगोदाम पुलिस द्वारा लूट की घटना में धारा हटाने और अधिकारियों द्वारा फोन नहीं उठाने की समस्या रखी। ग्राम प्रधान भगवती बिष्ट ने चोरी की घटनाओं में बरामदगी नहीं होने और एफआईआर दर्ज नहीं करने की बात कही। हर्षवर्धन ने सीपीयू का दायरा बढ़ाने की मांग की। एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान ने जवाब दिया कि आरटीओ को पत्र भेजने पर भी टेंपो के पंजीयन बढ़ते जा रहे हैं। टेंपो का रूट निर्धारण के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है। अपराधों को रोकने की कवायद जारी है।  

त्योहार पर छूट की मांग 
ट्रांसपोर्ट नगर के एक व्यवसायी नेता ने अजीबोगरीब मुद्दा उठाया। उन्होंने त्यौहार पर बाइक में तीन सवारी को एक माह तक छूट देने की मांग की। पुलिस अधिकारी उनकी मांग को सुनकर हतप्रभ रह गए। चर्चा थी कि इसी प्रकार अन्य त्यौहारों पर लोग छूट की मांग करने लगेंगे। 

 लावारिस शवों का मुद्दा उठाया
एसएसपी स्वीटी अग्रवाल द्वारा आयोजित कर्मचारी सम्मेलन में पुलिसकर्मियों ने मेस के नाम पर मनमानी की समस्या रखी। इसके बाद उन्होंने लावारिस शवों का मुद्दा उठाया। कहा कि पोस्टमार्टम वे अपने पैसों से कराते हैं। ट्रांसफर होने के बाद उनको पैसे का भुगतान नहीं हो पाता है। इसी प्रकार कई  कर्मियों ने वेतन विसंगति का मुद्दा उठाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें