फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रशिला में जुगाड़ पुल का ही आसरा

Tue, 24 Mar 2015 02:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीबाग का चित्रशिला पुल बन नहीं सका है। अभी यहां पर केवल जुगाड़ पुल के जरिए ही आवागमन कर रहे हैं। पुल निर्माण में देरी से लोग भी परेशान हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा रानीबाग में चित्रशिला और अमृतपुर में झूला पुल का निर्माण किया जा रहा है। इनके निर्माण की अवधि का तय समय काफी समय पहले निकल चुका है, पर काम है पूरा होेने का नाम ही ले रहा है।
विज्ञापन


स्थिति यह है कि चित्रशिला में अभी दोनों तरफ के इलाकों को जोड़ने के लिए जुगाड़ पुल का ही आसरा है। लकड़ी के बने कच्चे पुल के जरिए लोग आवागमन कर रहे हैं। वहीं, पुल निर्माण से जुड़े लोगों के अनुसार झूला पुल के लिए जरूरी गैलरी, टावर आदि बन गया है। जल्द ही पुल शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें