हल्द्वानी। जिला स्तरीय विद्यालयी टेबल टेनिस प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्ग में चिराग परगाई, ख्याति शर्मा, हिमांशु नयाल, लक्षिता आर्या व भास्कर जोशी ने पहला स्थान पाया। प्रतियोगिता में छह ब्लॉक के 65 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
चिल्ड्रंस एकेडमी हल्दूचौड़ में आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 और 19 आयुवर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एकेडमी के डायरेक्टर श्रीष पाठक ने किया। अंडर-14 बालक वर्ग में चिराग, सचिन ने दूसरा, बालिका वर्ग में ख्याति ने पहला व लक्षिता बिष्ट ने दूसरा स्थान पाया। अंडर-17 बालक वर्ग में हिमांशु नयाल व पीयूष चौबे, बालिका में लक्षिता आर्या व वंशिका चौधरी क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पाया। अंडर-19 में भाष्कर जोशी व तनुज सुगड़ा ने प्रथम व द्वितीय स्थान पाया। इस मौके पर विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। जिला खेल समन्वयक राहुल पवार ने बताया कि विजेता खिलाड़ी 10 अक्तूबर से पौड़ी गढ़वाल में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। यहां हरगोविंद पाठक, नवीन चंद्र जोगी, पीपी गरजोला, अमित कांडपाल, जितेंद्र, शोभा मनराल, रेनू बोरा, हेमा नेगी, भुवन चंद्र सूंठा आदि मौजूद रहे।