फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 7 मई को बच्चों को मिलेगी एल्बेंडाजोल की गोली

Wed, 06 May 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचसी पंत के निर्देश पर बीडी पांडे अस्पताल में आशा और एएनएम की बैठक में अर्बन हेल्थ सेंटर के विस्तार के साथ विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन मेहरा ने आशा कार्यकर्ताओं से गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लाभ बताने को कहा। जननी सुरक्षा योजना और परिवार कल्याण योजनाओं की जानकारी देने पर भी जोर दिया। राघवेंद्र रावत और सरयू नंदन जोशी ने टीबीमुक्त अभियान पर बात की। उन्होंने लोगों को एक्सरे और बलगम जांच के लिए प्रेरित करने को कहा। जिला आईईसी अधिकारी दीवान बिष्ट ने जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने पर बल दिया। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला कार्यक्रम अधिकारी हेम जलाल ने कृमि मुक्ति दिवस की जानकारी दी। यह दिवस 7 मई को स्कूलों और आंगनबाड़ियों में आयोजित होगा। इसमें एक-दो वर्ष के बच्चों को आधी और तीन से 19 वर्ष के बच्चों को पूरी एल्बेंडाजोल गोली दी जाएगी। छूटे हुए बच्चों को 14 मई को माप-अप डे पर खुराक मिलेगी। यहां ईमलेश गुप्ता, राघवेंद्र रावत, सरयू नंदन जोशी, बसंती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें