फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में सीट पाने के लिए बच्चों को खिड़की से अंदर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रोडवेज बसों की कमी का खामियाजा यात्रियों को उठाना पड़ रहा है। सोमवार को नैनीताल जाने के लिए यात्रियों को बस में सीट के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में यात्रियों की संख्या को अधिक देखते हुए रोडवेज को अतिरिक्त बस भेजनी पड़ी। इसके अलावा दिल्ली रूट पर भी अतिरिक्त बसें भेजीं गईं।
विज्ञापन

रोडवेज में उपकरणों और टायरों की कमी के चलते कई बसें डिपो में खड़ी हैं। सोमवार को बस अड्डे पर नैनीताल जाने वाले यात्रियों की काफी भीड़ थी। सुबह करीब 11:30 बजे नैनीताल जाने के लिए जैसे ही एक बस पहुंची तो उसमें चढ़ने के लिए यात्रियों में धक्कामुक्की की स्थिति पैदा हो गई। सीट पाने के लिए कई यात्रियों ने अपने बच्चों को बस में खिड़की से घुसा दिया। कई यात्रियों को सीट नहीं मिल सकी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर हल्द्वानी डिपो से अतिरिक्त बस भेजनी पड़ी। इसके अलावा बस अड्डे पर दिल्ली रूट के यात्रियों की भीड़ काफी अधिक थी, जबकि दूसरे रूटों की बसों में कोई अधिक भीड़ नहीं देखी गई।
हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि नैनीताल के लिए कई बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर नैनीताल और दिल्ली के लिए अतिरिक्त बसें भेजी गईं। दिल्ली के लिए अपराह्न चार बजे तक 15 बसें भेजी गईं। बताया कि नैनीताल के लिए बसों की कमी नहीं है लेकिन वापसी के लिए सवारी पर्याप्त संख्या में न मिलने के कारण बस परिचालक और ड्राइवर को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कम से दस सवारी मिलने पर ही बसें हल्द्वानी वापस लौटती हैं। इस कारण यह समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें