फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने प्लास्टिक दुरुपयोग के बारे में जाना

विज्ञापन
प्लास्टिक अभियान के तहत शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल में हुई कार्यशाला।। विज्ञप्ति
विज्ञापन
हल्द्वानी। अमर उजाला फाउंडेशन, गो क्लीन गो ग्रीन लेट्स मेक इट हैपन और सुचेतना काठगोदाम का जीरो प्लास्टिक अभियान शनिवार को शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल में चला। इस मौके पर 60 बच्चे पर्यावरण सिपाही बने और शिक्षक शिखा वर्मा व राहुल जोशी को मुहिम के साथ जोड़ा गया।
विज्ञापन

एनजीओ की ओर से ज्योत्सना पांडे ने प्लास्टिक के दुष्प्रभाव, जैव विविधता, जानवरों और अन्य तरह से नुकसान के साथ इसके कुप्रभाव भी बताए। गो ग्रीन के अध्यक्ष मनोज नेगी ने बताया कि मिशन का मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक को लैंडफिल होने से बचाना है। बताया कि पर्यावरण सिपाही अन्य छात्रों को भी प्रेरित करेंगे और फिर सभी छात्र घर से प्लास्टिक को स्कूलों में लाएंगे जिसका एनजीओ की ओर से निस्तारण किया जाएगा। प्रधानाचार्य पीएस अधिकारी ने अभियान में सहयोग देने की बात कही है। इस दौरान उमेश चंद्र पन्त, नमिता जोशी, रेखा कन्याल , शुभम पांडे मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें