फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल का गेट गिरने से बच्चा घायल

विज्ञापन
लालकुआं में पीएचसी का गेट गिरने से घायल बच्चा। - फोटो : LALKUAN
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार पर लगा लोहे का गेट 8 वर्षीय बच्चे के ऊपर गिर गया। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। नगर के निजी अस्पताल में बच्चे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम वार्ड नंबर एक स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) लालकुआं के मुख्य द्वार का गेट अचानक गिर गया। इस दौरान मुख्य द्वार के पास सड़क पर खेल रहा आठ वर्षीय मुकेश पुत्र रवि प्रकाश गेट की चपेट में आ गया। लोहे का गेट गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल बालक को पीएचसी में भर्ती कराया।
पीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद परिजन बच्चे को नगर के निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। बच्चे के घायल होने की खबर मिलते ही बच्चे के परिजन बेसुध हो गए। इधर पीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सीमा आर्या का कहना है कि बालक के सिर एवं गर्दन में गंभीर चोट के निशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें