नैनीताल। हाईकोर्ट में मुख्यमंत्री हरीश रावत के स्टिंग आपरेशन की प्रारंभिक जांच सीबीआई द्वारा किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई मंगलवार को होगी।
बता दें कि पूर्व में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि सीबीआई द्वारा स्टिंग मामले में उनके खिलाफ चल रही प्रारम्भिक जांच पर रोक लगाई जाए। याचिका में कहा था कि राष्ट्रपति शासन के दौरान सीबीआई जांच की संस्तुति की गई थी। बाद में कैबिनेट ने प्रस्ताव पारित कर सीबीआई जांच की संस्तुति को वापस लेने का निर्णय लेते हुए कहा था कि इसकी जांच एसआईटी से कराई जाएं।