फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मुख्यमंत्री धामी आज हल्द्वानी में, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Sat, 07 Jun 2025 02:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी/लालकुआं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शनिवार को हल्द्वानी पहुंचेंगे। वह यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दोपहर डेढ़ बजे वह हल्द्वानी से वापस देहरादून को रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

सीएम सुबह नैनीताल से रवाना होकर 9:45 बजे एफटीआई हैलीपेड पहुंचेंगे। वहां से वह 10:05 बजे नैनीताल रोड स्थित श्री कालू सिद्ध मंदिर पहुंचेंगे। यहां वह मंदिर में नवनिर्मित मूर्तियों में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और मंदिर परिसर में कराए गए कार्यों का निरीक्षण करेंगे। 10:35 बजे वह कालू सिद्ध मंदिर से रवाना होकर हल्दूचौड़ के गंगापुर कबड्वाल स्थित नगर निगम की गोशाला पहुंचेंगे। वहां वह गोपूजन करने के साथ ही कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
दोपहर 12:40 बजे सीएम धामी गंगापुर कबड्वाल से रवाना होकर एपीएस स्कूल लामाचौड़ जाएंगे। दोपहर 1:15 बजे से 1:45 बजे तक का कार्यक्रम आरक्षित रहेगा। उसके बाद वह 1:45 बजे एमआईईटी कुमाऊं नर्सिंग कॉलेज स्थित हैलीपेड से देहरादून को रवाना हो जाएंगे। जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें