फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhoti Haldwani: पर्यटन गांव के रूप में विकसित हो रहा 'छोटी हल्द्वानी', होम स्टे विलेज से बदल सकती है तस्वीर

Thu, 15 Feb 2024 02:26 PM IST
हीरा मेहरा प्रकाश नैनवाल, संवाद

सार

जिम कॉर्बेट का बसाया गांव छोटी हल्द्वानी अब होम स्टे विलेज के रूप में भी अपनी पहचान बना रहा है कार्बेट ग्राम विकास समिति व वन विभाग के संयुक्त प्रयासों से वर्तमान में इस गांव में 20 होम स्टे संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
छोटी हल्द्वानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

कालाढूंगी मशहूर पर्यावरण विद् व शिकारी जिम कॉर्बेट का बसाया गांव छोटी हल्द्वानी अब होम स्टे विलेज के रूप में भी अपनी पहचान बना रहा है कार्बेट ग्राम विकास समिति व वन विभाग के संयुक्त प्रयासों से वर्तमान में इस गांव में 20 होम स्टे संचालित किए जा रहे हैं जिससे कई परिवारों की गुजर बसर चल रही है।

विज्ञापन


छोटी हल्द्वानी गांव को कॉर्बेट ने सन 1915 में बसाया था उस समय इस गांव में 40 परिवार निवास करते थे जिनका जीवन यापन खेती-बाड़ी था परंतु वर्ष 2004 में ग्रामीणों ने कॉर्बेट ग्राम विकास समिति के नाम से एक संस्था का गठन किया संस्था का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण को पर्यटन से जोड़ना था। समिति की मेहनत रंग लाई वर्तमान में इस गांव में ग्रामीणों द्वारा 20 होम स्टे का संचालन किया जा रहा है जहां पर पर्यटकों को कुमाऊनी व्यंजन परोसे जाते हैं व उसके साथ ही कुमाऊनी संस्कृति से भी रूबरू कराया जाता है व पर्यटकों के लिए गांव में कई हेरिटेज ट्रेन बनाई गई हैं जहां पर्यटक घूम कर अपना समय व्यतीत करते हैं व कुमाऊं संस्कृति से रूबरू होते हैं छोटी हल्द्वानी में संचालित हो रहे पर्यटन गतिविधियों से गांव से पलायन रुकने के साथ ही ग्रामीण अपने परिवारों का भरण पोषण भी कर रहे हैं।

ये पढ़ें- Haldwani Riots: सफाई कर्मचारियों ने लिया बड़ा निर्णय, बोले- हम नहीं जाएंगे बनभूलपुरा, मांगी सुरक्षा की गारंटी

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटी हल्द्वानी गांव में समिति का गठन कर समुदाय आधारित पर्यटन के माध्यम से ग्रामीणों को पर्यटन से जोड़ा वर्तमान में इस गांव में 20 होम स्टे मैं लगभग 100 कमरे संचालित किया जा रहे हैं।
-राजकुमार पांडे अध्यक्ष कॉर्बेट ग्राम विकास समिति

समिति के माध्यम से गांव में आने वाले पर्यटकों को कई एक्टिविटी जिसमें चक्की चलाना, खेती करना, घास काटना, गाय भैंस का दूध निकालना, के साथ ही कुमाऊनी कलर भी सिखाया जाता है
-मोहन पांडे सचिव कॉर्बेट ग्राम विकास समिति

मैं छोटी हल्द्वानी गांव में विगत 12 वर्ष से आठ कमरों का होम स्टे संचालित कर रहा हूं जहां पर देश-विदेश से कई पर्यटक यहां पहुंचकर कुमाऊनी संस्कृति से रूबरू होते हैं।
-मुकेश नैनवाल होम स्टे संचालक

मैं छोटी हल्द्वानी गांव में दो कमरे का होम स्टे चल रहा हूं जिससे मुझे अच्छी खासी आमदनी होती है
-इंद्र सिंह बिष्ट होम स्टे संचालक

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें