हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में इन दिनों सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर के सत्र में छात्र महासंघ पदाधिकारी के अलावा संगीत की छात्रा नकल करते पकड़ी गई।
कॉलेज की चीफ प्राक्टर डॉ. कविता बिष्ट ने बताया कि आंतरिक टीम ने समाजशास्त्र के पेपर के दौरान चेकिंग की तो छात्र महासंघ पदाधिकारी की बैक सीट पर पर्ची मिली। छात्र नेता ने पर्ची उसकी होने से इन्कार किया लेकिन उसके बाद वह स्वयं कक्ष से बाहर निकल गया। गीत की एक छात्रा को भी नकल करते हुए पकड़ा है। अनुचित साधन मिलने पर दोनों की उत्तर पुस्तिका को विश्वविद्यालय को भेज दिया गया है।
इसके अलावा सुबह के सत्र में हिंदी साहित्य बीए पंचम सेमेस्टर के पेपर में 366 छात्रों ने परीक्षा दी जबकि 19 अनुपस्थित रहे। बीकॉम पंचम सेमेस्टर कॉरपोरेट अकाउंट में 759 उपस्थित और 25 अनुपस्थित रहे। दोपहर के सत्र में एमकॉम में 95 अभ्यर्थी और एमए में 646 उपस्थित रहे।