फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हल्द्वानी में बिछेगी शतरंज की बिसात

Wed, 15 Oct 2025 02:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर में दो नवंबर से प्रदेश स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता होने जा रही है। नेशनल खिलाड़ी दीपक पाल आर्या के पिता महेंद्र पाल आर्य की स्मृति में दीक्षांत स्कूल में हो रहे आयोजन में 200 खिलाड़ियों के पहुंचने की संभावना है। यहां सफल होने वाले खिलाड़ी राष्ट्र स्तरीय स्पर्धा पर प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष समित टिक्कू ने बताया कि अंडर 11, 13 व अंडर 15 बालक-बालिका और ओपन वर्ग में उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। टूर्नामेंट के अंतरराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त 25 खिलाड़ी और उत्तराखंड के छह चैंपियन भी शिरकत करेंगे। स्पर्धा के लिए 27 अक्तूबर तक नामांकन किया जा सकता है। इससे संबंधित जानकारी के लिए 8979427250 पर आयोजक सचिव नीरज शाह से संपर्क किया जा सकता है।

राज्य स्तरीय टेनिस स्पर्धा छह नवंबर से

हल्द्वानी। उत्तराखंड टेनिस एसोसिएशन की ओर से राज्य स्तरीय टेनिस स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। चार दिवसीय टूर्नामेंट में बालक व बालिका वर्ग अंडर 11 और 13 के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। छह से नौ नवंबर तक आयोजित मुकाबलों के चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें