फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: स्मैक के साथ अल्मोड़ा निवासी दो युवक गिरफ्तार

Wed, 15 Oct 2025 02:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। थाना पुलिस ने नशे को लेकर चेकिंग अभियान चलाते हुए दो युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष संजीत राठौड़ ने बताया कि सलड़ी पुलिस चौकी के पास चेकिंग के दौरान एक स्कूटी में सवार अविनाश कुमार निवासी खत्याड़ी अल्मोड़ा और कमलेश कुमार निवासी न्यू इंद्रा कालोनी खत्याड़ी अल्मोड़ा के पास से 4.92 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वह गफूर बस्ती वनभूलपुरा के रहने वाले अमन नाम के व्यक्ति से 3000 रुपये में स्मैक खरीदकर अल्मोड़ा ले जा रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर स्मैक का काला कारोबार करने वालों का पता लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान एसआई महेंद्र राज सिंह, मनोज पंत, रविशंकर पाठक, नरेंद्र राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें