फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांद्रा एक्सप्रेस से आए 41 यात्रियों की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। महाराष्ट्र से बांद्रा एक्सप्रेस शुक्रवार सुबह 8:30 बजे रामनगर पहुंची। इस दौरान जो यात्री कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट लेकर नहीं आए थे उनकी स्टेशन पर ही प्रशासन की टीम ने आरटीपीसीआर जांच की। वहीं जो यात्री कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट साथ लेकर आए थे उन्हें जाने दिया गया।
विज्ञापन

कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत कौशिक ने बताया कि शुक्रवार सुबह महाराष्ट्र से पहुंची एक्सप्रेस से 80 यात्री आए थे, जिसमें से 39 यात्री अपनी कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट लेकर और 41 यात्रियों की आरटीपीसीआर जांच की गई। एसडीएम विजयनाथ शुक्ल ने बताया कि 12 राज्यों से आने वाले लोेगों की आरटीपीसीआर जांच की जाएगी। इस दौरान सीओ बीएस भाकुनी भी मौजूद रहे।
इधर, नोडल अधिकारी डॉ. कौशिक ने बताया कि बीते दिनों नगर में कोरोना टेस्टिंग के दौरान कई लोगों की कोरोना जांच की गई थी। बताया कि शुक्रवार को 37 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। बताया कि संक्रमित लोगों को कोविड केयर सेंटर भेजा है।
विज्ञापन

एसडीएम विजयनाथ शुक्ल ने लोगों से कहा कि कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं मालधन पुलिस चौकी इंचार्ज जगवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने लोगों से मास्क लगाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें