फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वनस्पति विज्ञान की परीक्षा में पकड़ा नकलची

Wed, 03 Dec 2025 02:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
एमबीपीजी में सुबह की पाली की परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी।
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में मंगलवार से बीएससी, बीकॉम, बीए के अलावा एमए, एमएससी और एमकॉम की यूजी-पीजी की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। पहले दिन दो सत्रों में हुए एग्जाम में एक परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़ा गया। 80 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे की पाली में बीएससी की गणित, वनस्पति विज्ञान की परीक्षा हुई। परीक्षा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार स्नातक पंचम सेमेस्टर बीएससी बॉटनी में 395 परीक्षार्थी उपस्थित और 49 छात्र अनुपस्थित रहे। एक छात्र अनुचित साधन के प्रयोग में पकड़ा गया। बीएससी गणित में 283 छात्र उपस्थित और 15 अनुपस्थित रहे।
दोपहर एक बजे से पीजी के अलग-अलग विषयों की परीक्षाएं हुईं जिसमें एमकॉम तृतीय सेमेस्टर में 96 छात्र, कला वर्ग सभी विषयों में 670 और विज्ञान वर्ग में 290 परीक्षार्थी उपस्थित और 16 छात्र अनुपस्थित रहे। तीसरे और पांचवे सेमेस्टर के कई छात्रों ने फार्म नहीं भरे थे और प्रथम सेमेस्टर में भी कई छात्राओं ने प्रमाणपत्र जमा नहीं किए उन सभी को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें