फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगा चातुर्मास, घरों में लगाएं तुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से शुरू होगा चातुर्मास, घरों में लगाएं तुलसी
विज्ञापन

हल्द्वानी। रविवार 10 जुलाई को देवशयनी एकादशी व्रत होगा। इसी दिन से चातुर्मास व्रत प्रारंभ शुरू हो जाएगा और घरों में पवित्र स्थान में तुलसी पौधे का रोपण किया जाएगा।
श्रीमहादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय देवलचौड़ के प्राचार्य डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने बताया हरिशयनि एकादशी के दिन तुलसी पौधे में जल देने और दीपक जलाने से पूर्ण पूजन का फल प्राप्त होता है। जल चढ़ाने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होने के साथ दरिद्रता दूर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रविवार को तुलसी पौधा लगाना निषेध नहीं है। अत: सभी लोग सुबह 8.30 बजे से तुलसी पौधा लगा सकते हैं । इधर पंडित त्रिभुवन उप्रेती ने बताया कि दोपहर 2 बजकर 14 मिनट तक एकादशी रहेगी। इस दौरान तुलसी के कम से कम पांच पौधों का रोपण कर घर आंगन को देवस्थान का रूप दें। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें