फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाजी के आरोपी के घर बोला धावा, पुलिस ने लाठियां भांजी

Mon, 20 Mar 2017 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
नवनियुक्त सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के घर के बाहर देर रात उनके स्वागत के लिये जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। जालसाजी के आरोपी मुंशी को गिरफ्तार करने के लिए काफी संख्या में लोगों ने भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी का घेराव किया। संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर भीड़ ने आरोपी के घर पर धावा बोल दिया। पुलिस फोर्स ने लाठियां भांजकर उत्तेजित लोगों को हटाया। इस मामले को लेकर देर रात पुलिस चौकी पर भीड़ जुटी रही। सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ ने भीड़ को मकान कुर्क करने का आश्वासन दिया। इसके बावजूद लोग मानने के लिए तैयार नहीं थे। 
विज्ञापन


गोविंदपुरा निवासी ठेकेदार का मुंशी सनप्रीत सिंह मारवाहा के खिलाफ सिमरन चड्ढा ने लाखों रुपए धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि सरकारी ठेकेदार धनंजय का मुंशी सनप्रीत बाजार के कई लोगों से पैसा लेकर परिवार के साथ चंपत हो गया है। मुंशी के खिलाफ जगमीत सिंह मीती और सुभाषनगर के काफी लोगों ने लिखित शिकायत की है।

जगमीत सिंह मीती के अनुसार सनप्रीत सिंह ने टिंकू गुजराल, सिमरन गुजराल, सनमीत सिंह, बबलू सिंह, निप्पी चंडोक, करन विज, हरमीत सिंह, रूबल नरूला, अमनप्रीत आदि लोगों को करोड़ों का चूना लगाया है। जाने से पहले उसने अपना मकान जसपाल चड्डा को इकरारनामा के आधार पर बेचा है। मुंशी के नहीं मिलने पर सिख समाज के लोगों ने एक घंटे तक भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी का घेराव किया।
विज्ञापन


इस बीच कोतवाल ने कहा कि जहां का मामला है, भीड़ को वहां जाना चाहिए। इसके बाद भीड़ ने सनप्रीत के मकान पर धावा बोल दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे सीओ लोकजीत सिंह ने लोगों को हटाने की कोशिश की। स्थिति गंभीर होने पर पुलिस ने लाठियां भांजी। किसी प्रकार उत्तेजित लोगों को हटाया गया। पुुलिस ने आश्वासन दिया कि धारा 145 के तहत मकान को प्रशासन सील करेगा।

इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट केके मिश्रा ने सोमवार को सुनवाई करने का आश्वासन दिया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बावजूद भीड़ हटने को तैयार नहीं थी। देर रात पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही थी। आरोपी सनप्रीत के मकान में दो परिवार रह रहे हैं। सीओ  ने मकान के चारों तरफ फोर्स लगा दी है। मकान में मौजूद लोगों का आरोप है कि भीड़ ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की है लेकिन पुलिस ने आरोपों को निराधार बताया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें