फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों से नदारद मिले आठ शिक्षकों का सीईओ ने रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। जनपद में शनिवार को जिला मुख्य शिक्षाधिकारी केएस रावत के नेतृत्व में बीईओ और डिप्टी बीईओ ने 25 विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आठ शिक्षक विद्यालयों से अनुपस्थित मिले। सीईओ केएस रावत ने अनुपस्थित मिले शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण मांगा है। सीईओ ने कहा कि स्पष्टीकरण में जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीईओ केएस रावत ने बताया कि शनिवार को बीईओ और डिप्टी बीईओ से विद्यालयों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए थे। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक वंदना गर्ब्याल ने भी कसियालेख, धानाचूली इंटर कॉलेज के साथ ही बीईओ कार्यालय धारी का निरीक्षण किया। रावत ने बताया कि वहां सभी शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित मिले। सीईओ ने बताया कि शिक्षकों के अनुपस्थित मिलने की शिकायत लगातार मिल रही है। भविष्य में अगर शिक्षक विद्यालयों से अनुपस्थित मिले तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। ऐसे शिक्षकों की रिपोर्ट देहरादून निदेशालय को भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें