फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र से देंगे बजट : मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। केंद्रीय शीतजल मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान भीमताल में रविवार को केंद्रीय राज्य मत्स्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने संस्थान का भ्रमण किया। उन्होंने मत्स्य पालन से जुड़े किसानों की आजीविका बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों को नवीन अनुसंधान कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ देने के लिए कहा।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के माध्यम से संस्थान को मत्स्य पालन के लिए बजट उपलब्ध कराया जाएगा। किसान ट्राउट मछली का उत्पादन कर अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं। मंत्री ने वर्चुअल के माध्यम से उत्तराखंड, मेघालय, लद्दाख के पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया। संस्थान के निदेशक डॉ. अमित पांडे ने संस्थान में किए जा रहे कार्यों और मत्स्य पालन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, कमलेश रावत, पारस चंद्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें