फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ग्राफिक एरा में वैश्विक और राष्ट्रीय मुद्दों पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में रविवार को दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस सम्मेलन मुनैरा 2.0 का आयोजन किया गया। उद्घाटन इशिता कर्नाटक, सागर सिंह ने किया। सम्मेलन में मानवाधिकार संकट, प्रवासन नीतियों के मानवाधिकार प्रभाव, यूएनडीपी में जीवाश्म ईंधन से दूरी के सामाजिक और आर्थिक प्रभावों पर विचार-विमर्श किया गया। ऑल इंडिया पॉलटिकल पार्टी मीट में वन नेशन वन इलेक्शन और लोकसभा में सीमा पार प्रवासन और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि दी गई। बेस्ट डेलीगेट का पुरस्कार हार्दिक बर्गली, सौरव सिंह बिष्ट, आकांक्षा जोशी को दिया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड, केरल, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। संस्थान के निदेशक प्रो. अनिल कुमार नायर ने कहा कि संस्थापक अध्यक्ष प्रो. कमल घनशाला के नेतृत्व में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। यहां एचजीएस विद्यालय की प्रधानाचार्य महिमा भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें