फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय टीम ने आपदा प्रभावित इलाकों का जायजा लिया

विज्ञापन
आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते केंद्र से आई टीम के सदस्य। विज्ञप्ति
विज्ञापन
हल्द्वानी। सात सदस्यीय केंद्रीय टीम आपदा प्रभावित क्षेत्रों और योजनाओं का निरीक्षण करने के लिए शनिवार को पहुंची। बैठक में डीएम ने बताया कि प्राथमिक आंकलन में 243 करोड़ की क्षति का अनुमान है।
विज्ञापन

संयुक्त सचिव गृह संजीव जिंदल के नेतृत्व में टीम ने शनिवार सुबह आपदा प्रभावित तल्ला रामगढ़ क्षेत्र का हवाई निरीक्षण कर क्षति का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रभावितों से बातचीत भी की। इसके बाद टीम ने कलसिया नाला, क्षतिग्रस्त गौलापुल के साथ ही इंदिरा नगर द्वितीय, बिंदुखत्ता में गौला नदी से हुए नुकसान का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने राज्य के अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक की।
जनपद में 243 करोड़ की क्षति
समीक्षा बैठक में डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि जनपद में प्राथमिक आकलन के हिसाब 242 करोड़ 96 लाख की क्षति का अनुमान है। यह आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है। बताया कि लोनिवि के 93 मोटर मार्ग और तीन पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं। विभाग ने प्राथमिक आकलन कर 37.29 करोड़ का नुकसान बताया है। इसी तरह राष्ट्रीय राजमार्ग में 34.50 करोड़, पीएमजीएसवाई के 63 मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनमें 28.56 करोड़ का नुकसान हुआ है। पेयजल निगम की ओर से 4.46 करोड़, सिंचाई विभाग की ओर से 47 करोड़, लघु सिंचाई की 171 योजनाएं आपदा से प्रभावित हुई हैं। इसमें 5.79 करोड़ की क्षति हुई है।
विज्ञापन

बाढ़ से नलकूप विभाग के 20 पंपों में सिल्ट आने से खराब हो गए, जिससे 90.20 लाख की क्षति हुई है। स्वास्थ्य विभाग के 12 अस्पताल और आवासीय भवनों को एक करोड़ 19 लाख की क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें