फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय सीमा एवं उत्पाद शुल्क की टीम का छापा

Fri, 22 Jan 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल/रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 सीमा एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क की टीम ने गुरुवार की शाम नैनीताल में लेजर ग्रुप के होटल नैनी रिट्रीट होटल और रामनगर में इसी ग्रुप के त्यार-व्यार रिजार्ट में छापमारी की। छापामार कार्रवाई देर रात तक जारी थी।
विज्ञापन


छापामारी टीम में आधा दर्जन से अधिक अधिकारी बताए गए हैं। छापामार दल ने होटल और रिजार्ट के दस्तावेजों की जांच पड़ताल की। बताया जाता है कि प्रारंभिक जांच में लाखों रुपये कर चोरी का मामला सामने आया है। देर रात खबर लिखे जाने तक टीम के अधिकारी दस्तावेजों की जांच में जुटे थे।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार सायं चार से पांच बजे के बीच सीमा शुल्क एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क की छह सदस्यीय अधिकारियों की टीम एक साथ नैनीताल के होटल नैनी रिट्रीट और रामनगर के त्यार व्यार रिजार्ट पहुंची। टीम ने वहां मौजूद होटल और रिजार्ट प्रबंधकों के दस्तावेज कब्जे में लेकर उनकी जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


सीमा शुल्क एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क की ओर से की गई जांच पड़ताल को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया है। जिस होटल और रिजार्ट में छापेमारी हुई है वहां किसी को प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा है।

सूत्र बताते हैं कि होटल और रिजार्ट के दस्तावेजों की प्रारंभिक जांच में लाखों रुपये कर चोरी का मामला सामने आया है। सूत्रों का कहना है कि होटल और रिजार्ट प्रबंधन की ओर से पिछले कई वर्षों से सेवा कर न दिए जाने की जानकारी टीम को मिली है।

छापेमारी टीम में दोनों स्थानों पर विभाग के आधा दर्जन अधिकारी शामिल हैं। टीम में कौन कौन अधिकारी हैं यह भी कोई नहीं बता रहा है। टीम में दिल्ली और मेरठ के अधिकारी शामिल बताए जाते हैं। इधर होटल और रिजार्ट प्रबंधन ने इसे सामान्य जांच पड़ताल बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें