फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आधी रात सड़क पर युवती का जन्मदिन मनाना पड़ा महंगा, वाहन सीज

Mon, 12 Oct 2026 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। भवाली मार्ग पर शनिवार देर रात बीच सड़क वाहन खड़ा कर तेज आवाज में गाने बजाते हुए जन्मदिन मनाना पर्यटकों को महंगा पड़ गया। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने शराब के नशे में हुड़दंग कर रहे पर्यटकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थार वाहन सीज कर दिया। वहीं, पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 12 बजे भवाली मार्ग पर पर्यटकों ने अपनी थार बीच सड़क पर खड़ी कर दी और तेज आवाज में गाने बजाकर हुड़दंग करने लगे। बताया जा रहा है कि वे अपनी महिला मित्र का जन्मदिन मना रहे थे। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करते हुए उन्हें ऐसा करने से मना किया लेकिन पर्यटक नहीं माने। काफी देर तक हुड़दंग जारी रहने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जांच की तो पर्यटक शराब के नशे में हुड़दंग करते मिले। पुलिस ने वाहन चालक का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद सभी को कोतवाली पहुंचाया। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि देहरादून निवासी सचिन बाल्यान के खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत कार्रवाई करते हुए थार (यूपी 12 बीएक्स 0950) को सीज कर दिया गया है। वहीं, मुजफ्फरनगर निवासी अभी और अंकित कुमार, आंबेडकर नगर निवासी अस्मिता तथा हरियाणा निवासी अमन के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें