फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मल्लीताल, तल्लीताल और सूखाताल में रामलीला शुरू

Mon, 12 Oct 2026 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। शारदीय नवरात्र की प्रथम तिथि पर यहां मल्लीताल, तल्लीताल एवं सूखाताल में रामलीला की शुरूआत हो गई जबकि शेर का डांडा की रामलीला को बारिश के चलते स्थगित किया है। रामलीलाओं में नारद मोह नाटक, ताड़िका वध एवं अहिल्या उद्धार तक की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन

मल्लीताल राम सेवक सभा की रामलीला का उद्घाटन विधायक सरिता आर्या ने किया। इसके बाद रामलीला की शुरुआत हुई। तल्लीताल रामलीला समिति के मारुति साह ने रामलीला के 130वेें वर्ष होने जा रहे आयोजन की जानकारी देते हुए इसका इतिहास बताया। यहां राम जन्म, ताड़िका वध की लीला दिखाई गई। आदर्श रामलीला कमेटी सूखाताल में पुनीत टंडन ने बतौर अतिथि दीप प्रज्वलित किया। यहां नारद मोह नाटक विशेष आकर्षण रहा जिसे दर्शकों ने पसंद किया। नव सांस्कृतिक सत्संग समिति अध्यक्ष खुशहाल सिंह ने बताया कि बारिश के चलते आज की लीला स्थगित की गई है। आगामी नवरात्र में प्रथम रामलीला को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें