फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बापू एवं शास्त्री की जयंती मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल/रामनगर/गौलापार/कालाढूंगी। महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। जिलाधिकारी वंदना ने कलेक्ट्रेट सभागार में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए। डीएम ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके बाद तल्लीताल स्थित स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में एडीएम विवेक राय, एसडीएम विपिन पंत, एसडीएम नवाजिश खलिक समेत अधिकारी एवं कर्मचारी रहे। कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया गया।
विज्ञापन


रामनगर में रानीखेत रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में लाल बहादुर शास्त्री व महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी गई। इस दौरान पूर्व विधायक रणजीत रावत आदि रहे। वहीं भाजपा ने रामनगर, पाटकोट और पीरूमदारा क्षेत्र में दोनों महापुरुषों को याद किया। इस दौरान भूपेंद्र खाती, जितेंद्र सिंह बिष्ट, चंद्रशेखर जोशी आदि मौजूद रहे। गौलापार के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, प्राइमरी पाठशाला, पूरन सिंह मोहन सिंह इंटर कॉलेज एंव थाना चोरगलिया में बापू को याद किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज पदमपुरी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 121वीं जयंती मनाई गई। विधायक राम सिंह कैड़ा ने गांधी और शास्त्री की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कालाढूंगी नगरपालिका कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। यहां नगरपालिका अध्यक्ष रेखा कत्यूरा दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कोटाबाग के स्कूलों और कार्यालय में गांधी जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें