फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhimtal News: सीडीओ ने ली समीक्षा बैठक, कहा- विकास कार्यों में नहीं आई तेजी तो होगी कार्रवाई

Sat, 12 Oct 2024 10:13 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल

सार

सीडीओ अशोक कुमार पांडे ने शुक्रवार को विकास भवन परिसर में जिला योजना, राज्य सेक्टर और केंद्र पोषित योजना के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन
भीमताल में अधिकारियों के साथ बैठक करते सीडीओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीडीओ अशोक कुमार पांडे ने शुक्रवार को विकास भवन परिसर में जिला योजना, राज्य सेक्टर और केंद्र पोषित योजना के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। सीडीओ ने बीस सूत्री रिपोर्ट में पीएमजीएसवाई विभाग की प्रगति रिपोर्ट धीमी होने के कारण डी श्रेणी में रहने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने जल जीवन मिशन योजना के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि काम में लापरवाही करने वाले विभागों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

डीएसटीओ डॉ. मुकेश सिंह नेगी ने बताया कि जिला योजना में आवंटित 70.20 करोड़ में से प्रथम किस्त में 42.71 करोड़ रुपये विभागों को जारी करने के बाद विभागों ने 23.78 करोड़ खर्च कर लिए हैं। साथ ही राज्य सेक्टर योजना में 233 करोड़ में से 49.82 करोड़ रुपये और केंद्र पोषित योजना में आवंटित 265 करोड़ में से 91.42 करोड़ की धनराशि खर्च कर ली गई है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: सिंचाई विभाग ने विधायक निधि से बनी सीसी रोड तोड़ी....तो भड़के सुमित, बोले- सदन में उठाएंगे मुद्दा

सीडीओ ने विभागीय अधिकारियों से शेष धनराशि को जल्द से जल्द विकास कार्यों में गुणवत्ता के साथ खर्च करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि जिला योजना के वित्तीय वर्ष के विकास कार्यों की जांच कराई जा रही है। गुणवत्ता में कमियां मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी, कमल मेहरा आदि अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें