नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में आठ अक्तूबर को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने डीएसबी के छात्रसंघ अध्यक्ष समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाल हेम पंत ने बताया कि कोतवाली में मल्लीताल निवासी मल्लीताल निवासी छात्रसंघ अध्यक्ष करन सती ने तहरीर दी। बताया कि वह रात 12 बजे घर जा रहे थे। तभी मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पास नशे में दो युवकों ने उसके सहयोगी को पीट दिया। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया में उसकी छवि खराब करने की कोशिश की।
दूसरे पक्ष के हल्द्वानी निवासी देव चौहान ने दी तहरीर में कहा कि वह देर रात एक गेस्ट हाउस में जा रहे थे। तभी छात्रसंघ अध्यक्ष और उसके साथियों ने गालियां देकर हमला कर दिया। विरोध करने पर उन्होंने कड़े, नुकीले हथियार से हमला कर जान से मारने की कोशिश की।
एसपी अपराध व यातायात डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि दोनों पक्षों के करन सती, देव चौहान, केशव, विमौर और मनकरण सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।