ओखलढूंगा बाजार के पास युवकों ने कार चालक का पीछा कर पीटा और पर्स छीन लिया। यह घटना पुलिस जवानों के सामने हुई, मगर वे मूकदर्शक बने रहे। चौकी से पुलिसवालों के आने पर युवक भाग गए। यह घटना 21 अप्रैल को हुई, काठगोदाम थाना पुलिस ने रविवार को केस दर्ज किया।
ओखलढूंगा बाजार के समीप सड़क पर कुछ युवकों ने जमकर दबंगई दिखाई। कार चालक को पीछा कर पीटा और पर्स भी छीन लिया। यह घटना पुलिस जवानों के सामने हुई, मगर वे मूकदर्शक बने रहे। हालांकि चौकी से पुलिस वालों के आने पर हमलावर भाग गए। यह घटना 21 अप्रैल को हुई, काठगोदाम थाना पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
खन्स्यू थाना क्षेत्र के अघौड़ा निवासी पूरन सिंह मेहरा किसी काम से काठगोदाम की तरफ आ रहे थे। ओखलढूंगा बाजार के समीप रास्ते में ही बाइक सवार दो युवकों से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि युवक नशे में थे और वह उससे उलझ गए। बाद में पूरन सिंह ने अपनी गाड़ी आगे बढ़ा ली। पीछे से युवकों ने अपने साथियों के साथ पिकअप गाड़ी से पीछा किया और आगे जाकर रोककर पीटा। तहरीर के अनुसार जहां घटना हुई, वहां कुछ सुरक्षाकर्मी भी थे, मगर वे कुछ नहीं बोले। बाद में जब नजदीक की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी के सिपाही पहुंचे तो हमलावर युवक भाग गए।
इलाज कराने के बाद पूरन सिंह ने काठगोदाम थाने में तहरीर दी। पुलिस ने काठगोदाम के रोशिल निवासी रोहित चिलवाल, यहीं के रोहित सम्मल, बलूगड़ थाना खन्स्यू की तारा मेहता, इसी थाना क्षेत्र के बड़ैत निवासी गौरव सम्मल, पस्तोला निवासी तारा मेहता, ओखलढूंगा थाना काठगोदाम के विनोद सिंह सम्मल को नामजद करते हुए कई धारा में मुकदमा दर्ज किया है।