फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह नगर निगम : हाइटेंशन लाइन तक पहुंचा कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हल्द्वानी। नगर निगम की लापरवाही कभी भी किसी की जान ले सकती है। नगर निगम फोरलेन हाईवे के किनारे सड़क बना रहा है जहां निगम कूड़ा डाल रहा है, उसके ठीक ऊपर 11 केवी की बिजली लाइन गुजर रही है। कूड़े के पहाड़ के कारण हाईटेंशन लाइन मात्र एक फीट दूरी पर रह गई है। अगर करंट फैला तो बड़ा हादसा हो सकता है।

नगर निगम गौला रोखड़ पर फोरलेन हाईवे के किनारे कूड़ा डाल रहा है। ये कूड़ा आधे हाईवे तक पहुंच गया है। जहां कूड़ा डाला जा रहा है। वहां 11 केवी की बिजली लाइन गुजर रही है। बता दें कि 30 लोग प्रतिदिन इस कूड़े के ढेर से कूड़ा बीनते हैं। उधर हाईवे से प्रतिदिन 15 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन


अब कूड़ा 11 केवी की लाइन से मात्र एक फिट में रह गया है। बारिश के कारण कूड़ा गीला है। गलती से अगर बिजली का तार कूड़े से छू गया तो बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता है। उधर, हाईवे से गुजरने वाले वाहन भी इसकी चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन



आग लगी तो टूट सकते हैं तार
हल्द्वानी। ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर में आग लगना आम है। यहां आये दिन ट्रंचिंग ग्राउंड का कूड़ा धधकता रहता है। अगर बारिश नहीं हुई और कूड़े में आग लगी तो बिजली के तार जलकर गिर सकते हैं। इससे पूरे गौलापार क्षेत्र की लाइट गुल हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें